Site icon Keto For India

कीटो भारतीय मछली: स्वादिष्ट फिश रेसिपी

कीटो अमृतसरी/भारतीय फिश रेसिपी।इमली फिश करी मछली फ्राइड जो मुँह में पानी ले आए!! अमृतसर उत्तरी भारत का एक बहुत प्रसिद्ध शहर है। यह दुनिया में सिख धर्म की सर्वोच्च गद्दी, स्वर्ण मंदिर का घर है। इस मछली वाली डिश का नुस्खा इसी शहर से उत्पन्न हुआ है, जैसे की इस डिश के नाम में झलकता है। इस रेसिपी को भारतीय कीटो डाइट को ध्यान में रखते हुए भी बनाया जा सकता है। और मुझे पूरी उम्मीद है आप इसको अच्छा और स्वादिष्ट बना पाएंगे।

आप इसे पूर्ण भोजन के रूप में,स्नैक्स के रूप में या नाश्ते के समय में भी खा सकते हैं।

अमृतसरी फ्राइड फिश

इस रेसिपी को तैयार करने का समय: 16-20 मिनट
पकाने का समय:11-15 मिनट
4 लोगों के लिए

डिश के लिए उपयोग होने वाली सामग्री:

500 ग्राम किंग फिश को उंगलियों के आकार में काटें
3/4 कप बेसन का आटा
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च (स्वाद के लिए)
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 अंडा
1 चम्मच चाट मसाला
10 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल (डीप फ्राई के लिए )
2 नींबू चीरें हुए
नमक स्वादअनुसार

अमृतसरी फ्राइड फिश बनाने की प्रक्रिया:

1. फिश फिंगर को एक बाउल में रखें।

2. मछली में लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, अदरक का पेस्ट,नींबू का रस, लहसुन का पेस्ट, नमक और बेसन इन सभी को अच्छी तरह से मिलाएं। इसे आधे घंटे या उससे अधिक समय के लिए एक तरफ रख दें।

3. तेल को पर्याप्त रूप से गर्म करें। एक अंडे को तोड़कर एक अलग बाउल में फेंट लें। अब एक फिश फिंगर को अंडे में डुबोएं और इसे गर्म तेल में डालें।

4. सुनहरा होने पर इसे तेल से निकाल लें।

5. अब उन्हें किचन शीट पर रखें। यदि आप उन्हें बाद में खाने जा रहे हैं तो, और आप डिश को बाद में फिर से भून सकते हैं।

6. सर्व करने से पहले चाट मसाला छिड़कें और उसके बगल में नींबू के कटे हुए टुकड़े रखें।

Nutrition value per serving:
Calories 533
Carbohydrates 14g
Protein 34g
Fat 39g

टिप: शाकाहारी लोग पनीर बनाने के लिए इस रेसिपी का उपयोग करें। यदि आप चाहें तो इस डिश में अंडा डालने की जरुरत नहीं है आप मछली को सीधा भून सकते हैं आधा चमच बेकिंग सोडा डालकर आप फिश के क्रस्ट का कुरकुरापन बढ़ा सकते हैं। यह डिश किसी भी बोनलेस फिश की बन सकती है। इस डिश में अजवाइन डालना न भूलें क्यूंकि इस व्यंजन के लिए अजवाइन सबसे आवश्यक हैं।

#कीटो इमली फिश करी

एक साधारण मछली करी खट्टे स्वाद के साथ!

इस रेसिपी के लिए आपको इमली के गाढ़ेपन या गूदे की आवश्यकता होगी। यह सभी एशियाई सुपरमार्केट में आसानी से उपलब्ध है।

इमली फिश करी

तैयार करने का समय: 20 मिनट
पकाने का समय:15 मिनट
4 लोगों के लिए
डिश की सामग्री:

750 ग्राम/ 1-1 /2 पौंड।साल्मन फ़िललेट्स (Salmon fillets)
4 से 5 करी पत्ते
1 चम्मच। समुद्री नमक (sea salt)
1 छोटा प्याज
2 बड़े चम्मच जैतून का तेल (Olive oil)
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच। हल्दी पाउडर
2 मिर्च कटी हुई (इच्छानुसार)
1 बड़ा चम्मच इमली का गाढ़ा घोल
1 या ¾ कप नारियल का दूध
2 बूंदें स्टीविया
गार्निश के लिए कटा हुआ हरा धनिया

इमली फिश करी बनाने की प्रक्रिया:

1. सामन मछली को छोटे टुकड़ों में काट लें, जो कि एक बारी में ही खाये जा सके। इस पर समुद्री नमक को अच्छे से डालकर एक तरफ रख दें।

2. प्याज को बारीक स्लाइस में काटें। एक डूँगी कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें प्याज़, करी पत्ता डालें और उन्हें नरम होने तक भूनें। अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें।

3. एक और मिनट के लिए इसे हिलाएं और भूनें।

4. सभी सूखी सामग्री डालें और कुछ समय के लिए हिलाते रहें।

5. अब इमली, नारियल का दूध डालें। 1 कप पानी डालें। ग्रेवी में उबाल आने के बाद आँच को कम कर दें।

6. अपने स्वाद के अनुसार स्टीविया नमक डालें और हिलाते रहें।

7. और दस मिनट के लिए इसे पकाएं। नमक और चीनी का स्वाद चख लें।

8. अब मछली के टुकड़ों को ग्रेवी में डालें और सिर्फ पांच मिनट तक पकाएं। पक जाने के बाद इसमें हरा धनिया डालें खाने के लिए तैयार हो जाएं।

Nutrition value:
Calories 291
Carbohydrates 8g
Protein 35g
Fat 14g

Book an Appointment
Exit mobile version