Site icon Keto For India

कीटो कहानियाँ: यह आपकी, मेरी या फिर किसी अपने की भी हो सकती है।

keto coach, keto, keto for India, keto India, weight loss, ketogenic diet for india,

keto coach, keto, keto for India, keto India, weight loss, ketogenic diet for india,

कीटो कहानियाँ (Keto Motivational Stories)

आज मैं आपके लिए लाई हूँ बहुत ही मनोरंजक, सच्ची कीटो कहानिया (Keto Motivational Stories)। यदि आप भी मोटापे से परेशान है तो यह कहानियाँ आपको अवश्य ही प्रेरित करेगी।

Story 1 – The amusement park sitter

कहानी 1- मनोरंजन पार्क की दीवानी

हर बार वो सब किसी मनोरंजन पार्क में जाते थे तो वह एक किनारे में जा कर बैठ जाती या उसे बैग सँभालने का काम दे दिया जाता। उसके बच्चे उसे अपने साथ शामिल होने के लिए विनती करते थे लेकिन वे उन्हें हमेशा इंकार कर देती थी। घूरती हुई नज़रें और व्यंग्यात्मक मुस्कान हर जगह थी। लेकिन अब वह एकदम फिट और स्वस्थ थी। एक बार उसके बच्चो ने उसे मनोरंजन पार्क चलने के लिए कहा और वहां के सबसे ऊँची सवारी पर बैठने के लिए तैयार भी हुई।  उसके  बच्चों के चेहरे  की मुस्कान ने उसका दिन बना दिया था और इसी में उसका उद्धार हआ! उनकी माँ सबसे अच्छी है।

Story 2 – The Hiker

कहानी 2 – घूमना था पसंद

उसके पति को घूमने से बहुत प्यार था। जब वो पतली थी वे दोनों हर सप्ताह ट्रेकिंग, बाइकिंग,कैंपिंग के लिए जाया करते थे। बच्चे होने के बाद वो मोटी हो गयी थी और हर समय थक हुई रहती थी। वो बाहर ना जाने के लिए हमेशा बहाने बनाती थी और अपने पति को हर बार निराश करने पर वो खुद को इसका दोषी महसूस किया करती थी। कीटो को अपनाने के छह महीने के बाद वैलेंटाइन्स डे आया और उसने अपने पति के साथ ट्रेक पर जाने की योजना बनाई। उसका पति बहुत हैरान और खुश हुआ क्योंकि शादी के पांच साल बाद वे दोनों हाथ में हाथ डालकर पहाड़ो में घूम रहे थे। उन्होंने वही किया जिसमे उन्हें मजा आता है- एक दूसरे के साथ समय बिताना।

Story 3 – The loving husband

कहानी 3 – प्यार करने वाला पति

जब वो किसी सार्वजनिक स्थान पर घुमाने जाते थे तो वो उसे अन्य महिलाओं को घूरते हुए देखती थी। ऐसा नहीं है कि वह धोखा दे रहा था लेकिन वो मन ही मन सोचता था की वो अपने मोटापे के बारे में कुछ करती। वह उसके स्वास्थ्य के लिए चिंतित था और उसे हर समय झुका और थका हुआ देखना पसंद नहीं था। जब वो कीटो पर आयी केवल छह महीने के बाद वो अपने पूर्व गर्भावस्थावाले कपड़े में फिट हो गयी। उसकी आँखों की चमक उसकी मुसकान की प्रशंसा अब उसकी प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत था।

Story 4 – My daddy is the best!

कहानी 4 – मेरे पिता सबसे अच्छे हैं

उसकी किशोर बेटी हाल ही में स्कूल की बास्केट बॉल टीम में शामिल हुई थी। उसने अपने पिता के कॉलेज के समय की तस्वीरों को देखा और उसने उसे भी सिखाने का आग्रह किया। उसके पिता को अधिक वजन के कारण मैदान पर चलने और भागने जैसे काम को करना असंभव सा लग रहा था। लेकिन उसने अपनी गुड़िया के लिए बदलने का फैसला किया और धीरे व नियमित रूप से उसने अपने फैट्स को कम किया। अब वह टीम की कप्तान है और उसके पिता बिना असफल हुए उसके हर अभ्यास में अपना साथ देते हैं।

Story 5 – The first crush

कहानी 5 – पहला क्रश

वो स्कूल में उसका पहला क्रश थी, उसे बाहर घुमाने के लिए पूछने के लिए बहुत साहस की जरुरत पढ़ी। उसका वजन 100 किलो था और वो एक कददू की तरत क्लास के बहार खड़ा था। पेहली डेट पर फिल्म दिखाने और डिनर करने के बाद उसने पूछा, “क्या तुम अपने जूतों के तस्मे बांध सकते हो ?” उसने खुद को पूरा एक साल दिया जिस दौरान उसने अपने कपड़ो के आकर को काफी कम किया और अब वो विश्वास के साथ किसी भी महिला को डेट पर जाने के लिए पूछ सकता है।

जरूर पढ़े: प्रिया की कीटो तड़का दाल

Story 6 – Love you Mommy!

कहानी 6 – माँ को प्यार!

उसके बच्चों ने उसे स्कूल मीटिंग में नहीं आने को कहा और पिता को भेजने के लिए कहा। उसके बच्चे अपनी माँ के मोटापे पर दूसरे बच्चों द्वारा मजाक को नहीं सह सके जब वे स्कूल से चली जाती थी! उसके बच्चों ने अपनी माँ से कहा की हम अपनी टीचर को कह देंगे की आपकी तबियत ठीक नहीं है। या तो अभी या फिर कभी नहीं। उसने पहले वाली स्थिति को चुना और अपना अतिरिक्त वजन कम किया और अपने सबसे आकषर्क पौशाक में स्कूल की मीटिंग में भाग लिया।

Story 7 – The metamorphosis

कहानी 7 – कायापलट

वो अपने अधिक वजन की वजह से हर समय पुरुषों द्वारा ठुकराई जाती थी और शर्मिंदा होती थी। पुरुष उसे ऐसे प्रतीत करवाते थे जैसे की ये कोई बीमारी हो जो उन्हें भी हो जायगी। एक समय के लिए तो इन घावों और घृणा को सहना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया। एक रात ठुकराए जाने और शर्मिंदा होने के बाद अगली सुबह उसने कमान अपने हाथ में ले ली। उसने जंक फ़ूड से भरे तीन कचरे के डिब्बो को फैंक दिया। उसने जिम जाना शुरू किया,कायापलट ने उसे एक सुंदर आत्मविश्वासी महिला बनाया दिया। अब किसी भी आदमी को वो सब बताने की जरुरत नहीं है।

Book an Appointment
Exit mobile version