Site icon Keto For India

प्रिया का कीटो चीज़ केक और कीटो अलसी चीज़केक

keto hindi recipe

मैं चीज़ केक की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और मेरी चीज़केक को लेकर यह अजीब धारणा थी कि उन्हें बनाने बहुत कठिन होगा। इसलिए जब मैंने कीटो से मिठाई के विकल्पों को बाहर किया, तो मैंने इसे एक शॉट देने का फैसला किया।

मुझे यह स्वीकार करना चाहिए कि चीज़ केक बनाना इतना मुश्किल नहीं है। एक और कारण मैं उन्हें बनाने के लिए असन्तुष्ट थी, उसक कारण यह था कि जहाँ मैं रहती हूँ वहां की दुकानों में क्रीम चीज़ नहीं मिलती।

इसलिए मैंने इसे रेसिपी के विकल्पों के बारे में बहुत कुछ पढ़ा, कई व्यंजनों को पढ़ा और अपने दम पर इस बाधा को दूर करने का फैसला किया।

प्रिया का कीटो चीज़ केक

शेखी मारने की कीमत पर, मैं यह स्वीकार करती हूं कि मेरे जैसे नौसिखिए के लिए यह चीज़केक बहुत अच्छा था। और मैंने एक बड़ा केक बनाने के बजाय एक स्मार्ट चीज की और वो यह थी कि मैंने बैटर को छह भागों में विभाजित किया, ताकि मैं हर बार एकदम सही अनुपात का उपयोग करूं। आप में से जो खाना पकाने और बेकिंग से डरते हैं, मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि यह बहुत सरल है। आप सभी की बस जरूरत है तो वह बस एक ब्लेंडर और एक ओवन की।

कॉटेज चीज़

रेसिपी में आने से पहले, मुझे आपके साथ एक बात सांझा करनी चाहिए कि रेडीमेड क्रीम चीज़ के न होने पर मैंने इसके विकल्प के रूप में हंग कर्ड और ताजा कॉटेज पनीर का उपयोग किया। मैंने बस एक लीटर फुल क्रीम दूध लिया, जिससे मैंने लगभग 200 ग्राम कॉटेज पनीर बनाया। दूसरी ओर मैंने हमेशा अपने फ्रिज में दही या ग्रीक कर्ड जमाया होता है, इसलिए मैंने 100 ग्राम दहीं का इस्तेमाल किया।

प्रिया का बादाम चीज़ केक

मेरी पहली रेसिपी चीज़ केक है जी कि बादाम के आटे से बनी है।

तैयारी का समय 20 मिनट
पकाने का समय 45 मिनट
कितने व्यक्तियों को इसे परोस सकते हैं? 6

बादाम चीज़ केक में डलने वाली सामग्री

प्रक्रिया

.बादाम के आटे में पिघला हुआ मक्खन डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। स्वीटनर या मिठास डालें और इसे कुछ देर और मिलाते रहिए।

बादाम का आटा और मक्खन मिलाएं

.अब इस मिश्रण को अपने अच्छी तरह से तेल लगे टिन या सिलिकॉन मोल्ड के नीचे दबाएं।

मूड में क्रस्ट भरें

.200 डिग्री सेल्सियस पर पंद्रह मिनट के लिए इसे कुक करें, जब तक कि यह अच्छा और सुनहरा न हो जाए।

.एक ब्लेंडर में कॉटेज पनीर डालें और इसे ब्लेंड करना शुरू करें।

कॉटेज चीज़ को ब्लेंड करें

.अब इसमें हंग कर्ड मिलाएं और एक कोमल क्रीम होने तक इसे ब्लेंड करते रहें जब तक यह स्थिर न हो जाए।

इसमें हंग कर्ड मिलाएं

.अब इसमें वनीला एसेंस डालें और ब्लेंड करें।

इसमें वनीला एसेंस डालें और ब्लेंड करें।

.इसके बाद अंडे और नींबू का रस मिलाएं।

अपने स्वाद और पसंद के अनुसार स्वीटनर डालें

.स्वीटनर डालें और तीन से चार मिनट के लिए इसे बेक करें।

.अब तक पपड़ी ओवन से बाहर आने के लिए तैयार होनी चाहिए।

.बैटर में चम्मच डालें और उन्हें ऊपर तक भरें।

बैटर को ऊपर तक भरें।

.इन्हे ओवन में 100 डिग्री सेल्सियस पर 30 मिनट के लिए वापस डाल दें।

.तीस मिनट के बाद चाकू से इसकी जाँच करें, और यदि आवश्यक हो तो एक और 10 मिनट के लिए बेक करें।

प्रिया का कीटो टुवे चीज़ केक

.एक बार ओवन से बाहर आने के बाद उन्हें एक जगह पर रख कर ठंडा होने दें और बाद में उन्हें सर्व करने से पहले फ्रिज में ठंडा होने दें।

प्रिया का अलसी चीज़केक

अलसी चीज़केक

जब मैं नौकरी पर थी,तो मुझे याद आया कि मेरे पास घर पर ग्राउंड फ्लैक्स सीड्स यानि अलसी भी है। तो क्यों न उसके साथ भी एक चीज़ केक बनाने का प्रयास किया जाए। इसलिए मैंने ठीक उसी प्रक्रिया का पालन किया और अलसी क्रस्ट के साथ एक और चीज़केक बनाया। इसका स्वाद अच्छा है, इसका स्वाद आपको दुनिया से बाहर तो नहीं ले जायेगा, लेकिन जब आपको इस बात का पता लगता है कि यह चीज़केक अच्छे प्रोटीन के साथ भरपूर भरा हुआ है, तो आप इसके थोड़े और हलके से कडवे स्वाद का बुरा नहीं मानेंगे।

तैयारी का समय 20 मिनट
पकाने का समय 40 मिनट
कितने व्यक्तियों को इसे परोस सकते हैं? 6

अलसी चीज़केक में डलने वाली सामग्री

प्रक्रिया

कीटो अलसी चीज़केक

आपको ऊपर दी गयी प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता है और चीज़केक 40 मिनट में तैयार है।

Book an Appointment
Exit mobile version