Site icon Keto For India

कीटो फ्रेंच टोस्ट

कीटो फ्रेंच टोस्ट

एक स्वस्थ और स्वादिष्ट ब्रंच, नाश्ते का आनंद लेना चाहते हैं? तो कीटो फ्रेंच टोस्ट ट्राई करें। इन स्वादिष्ट टोस्टस का आनंद विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ लिया जा सकता है। मक्खन और दालचीनी के साथ समृद्ध रूप से तैयार होने वाले यह कीटो फ्रेंच टोस्ट पूरी तरह से आपके लिए एक स्वस्थ भोजन हैं।

कीटो फ्रेंच टोस्ट रेसिपी को दो प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है, एक मग ब्रेड तैयार करने के लिए है और दूसरा बैटर तैयार करने के लिए है। आप रेसिपी में कुछ बदलाव या तबदीली भी कर सकते हैं और नीचे दिए गए कमेंट भाग के माध्यम से हमें अपने अनुभवों के बारे में बता सकते हैं।

कीटो फ्रेंच टोस्ट  कैसे तैयार करें ?

आप कीटो फ्रेंच टोस्ट रेसिपी के लिए तैयार है? यहाँ रेसिपी बनाने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया इस प्रकार है:

1. एक मग या कांच का बाउल लें और इसे मक्खन के साथ ग्रीस करें।

2. बर्तन में सभी सूखी सामग्री को मिलाने के लिए एक फोर्क या चम्मच का उपयोग करें और फिर इसमें एक अंडा मिलाएं फिर मलाईदार मिश्रण को हिलाएं। सुनिश्चित करें मिश्रण को लगातार हिलाते रहना है ताकि कोई गांठ न बने।

3. लगभग 2 मिनट के लिए उच्च आंच सैटिंग पर मिश्रण को माइक्रोवेव करें। बीच से ब्रेड की जाँच करें,और यदि आवश्यकता हो तो कुछ 15 से 30 सेकंड के लिए फिर से माइक्रोवेव करें।

4. आँच बंद कर दें और फिर ब्रेड को एक प्लेट में ठंडा होने दें। इसे दो हिस्सों में काटे।

5. एक बाउल या डीप (डूँगी) प्लेट में अंडा, क्रीम, दालचीनी और एक चुटकी नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

6. ब्रेड स्लाइस के ऊपर मिक्सचर डालें और उन्हें पूरी तरह से भीगने दें (मिक्सचर को अच्छे से ब्रेड में रचने दें)।

7. आंच के ऊपर एक पैन रखें और उन्हें मक्खन के साथ भूनें।

8. गर्म परोसें और आनंद लें!

यह भी पढ़ें: प्रिया के कीटो नो-बेक शाकाहारी कुकीज़

नोट: सुनिश्चित करें कि ब्रेड स्लाइस जितना संभव हो उतना अंडे के मिश्रण को सोख ले।

यदि आप कुछ कीटो फ्रेंच टोस्ट बना रहे हैं और हर बार आप कीटो फ्रेंच टोस्ट्स बनाने से बचाना चाहते हैं, तो आप अपनी खुद की सूखी सामग्री का मिश्रण तैयार कर सकते हैं।
इसके लिए 10 बड़े चम्मच बादाम का आटा और नारियल का आटा प्रत्येक, 1 चम्मच नमक, 2½ बड़े चम्मच बेकिंग पाउडर लें और उन्हें मिलाएं। अब आपके पास 10 कीटो फ्रेंच टोस्ट के लिए रेडी-टू-यूज़ ड्राई मिक्स होगा।

आप अपने कमेंट हमसे सांझा करें,यह हमारे चेहरे पर मुस्कराहट लाएगा!

Book an Appointment
Exit mobile version